फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सरयू नहर के पास मृत मिला तेंदुआ

Thu, 11 Apr 2024 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहीपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा वन रेंज में सरयू नहर के 12 नंबर पुल के पास बुधवार को एक नर तेंदुए का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से वन विभाग मे हड़कंप मच गया। प्राथमिक निरीक्षण में तेंदुए के गर्दन पर घाव मिले और मुंह से खून निकलता मिला। डीएफओ बी शिवशंकर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि नर तेंदुए की मौत की सूचना मिली थी। मौके पर निरीक्षण कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। रिपोर्ट में आपसी संघर्ष में मौत होने की पुष्टि हुई है। बिसरा सुरक्षित रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें