फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आग लगने से सैकड़ों बीघे गेहूं की फसल जलकर राख

Wed, 10 Apr 2024 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा के रामपुर भागड़ व गनेशपुर भागड़ के खेतों में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से 120 किसानों के करीब 625 बीघे खेत आग की चपेट में आ गए। इससे ठंडल समेत सैकड़ों बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया। क्षति का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन


मल्हीपुर थाना क्षेत्र का रामपुर भागड़ व गणेशपुर भागड़ आपस में मिला हुआ है। जहां अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। जब तक ग्रामीणों को जानकारी होती और लोग मौके पर पहुंचते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया।

इसकी चपेट में आने से डिलवा निवासी राम चंद्र मौर्य के 30 बीघे, भवनियापुर निवासी तेजराम यादव व धनीराम यादव के 40 बीघे, दुर्गापुरवा निवासी परिक्रमा के 12 बीघे, मनीराम के नौ बीघे, गनेशपुर निवासी राम दुलारे के 27 बीघे, लालबोझा निवासी गोली के 10 बीघे, भुशैली के 12 बीघे, गनेशपुर निवासी कृपाराम के पांच बीघे, जमुनहा बाजार निवासी मनोज गुप्ता के 14 बीघे, सुभाष के 14 बीघे, बरगदहा निवासी भगोले के 30 बीघे, रमेशर के पांच बीघे, राम उदित के दो बीघे सहित 120 किसानों के खेतों में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग को बेकाबू देख ग्रामीणों की सूचना पर दमकमलकर्मियों के साथ पहुंचे एसडीएम जमुनहा संजय कुमार राय, सीओ सतीश कुमार शर्मा व नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग को काबू किया।
विज्ञापन


लाला मड़ई गांव के पास पांच बीघे फसल जली: जमुनहा तहसील के ही हरदत्त नगर गिरंट के ग्राम रामपुर बस्ती निवासी खलील, अजीम व बहादुर के लाला मड़ई गांव के पास स्थित खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से तीनों किसानों की करीब पांच बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें