फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: झोपड़ी में घुसकर चारपाई पर सो गया तेंदुआ, शोर मचने पर भागा

विज्ञापन
मिहींपुरवा के दरोगापुरवा में चारपाई पर सोता तेंदुआ।
विज्ञापन
बहराइच। नगर पंचायत मिहींपुरवा के दरोगापुरवा वार्ड में बुधवार शाम सड़क किनारे झोपड़ी में तेंदुआ घुस गया और चारपाई पर चढ़कर सो गया। इस बीच दुकानदारों ने तेंदुए को देखा तो उनमें दहशत फैल गई। लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ झोपड़ी से निकलकर खेतों की ओर भाग गया।
विज्ञापन


दरोगापुरवा से गोपिया नहर जाने वाली सड़क किनारे बालू डंप के पास पॉलिशर चक्की लगी है। इसके पास बनी झोपड़ी में शाम करीब पांच बजे दुकानदार यूसुफ नल पर हाथ धोने पहुंचे। इसी दौरान उसकी नजर झोपड़ी के अंदर चारपाई पर सोते तेंदुए पर पड़ी। उन्होंने मोबाइल से तेंदुए की तस्वीर खींची और भागकर दुकान में पहुंचे। सूचना पर आसपास के लोग जुटे तो शोर सुनकर तेंदुआ खेतों में चला गया। घटना से सहमे ग्रामीणों ने वन विभाग से निगरानी बढ़ाने और पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें