मिहींपुरवा। सदर रेंज के मौरहवा बीट अंतर्गत ग्राम बरखड़िया में मंगलवार रात एक तेंदुए ने घर में बंधी बकरी को शिकार बना लिया। गांव निवासी निर्मला देवी के घर के आंगन में बकरी बंधी थी। रात लगभग आठ बजे अचानक तेंदुआ घर में घुस आया और बकरी पर हमला कर दिया। शोरगुल सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तेंदुआ बकरी को मारकर जंगल की ओर भाग गया। डिप्टी रेंजर मयंक पांडेय ने बताया कि प्रभावित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।