मोतीपुर(बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत सिंचाई कालोनी के बाहर रामू पासवान के घर के सामने बाग में बृहस्पतिवार रात को सड़क पर एक तेंदुआ दिखा। स्थानीय निवासी पवन ने टार्च जलाई तो तेंदुए को देख लोग दहशत में आ गए।
लोगों ने बताया कि एक महीने के अंतराल में दो तेंदुए लगभग 20 बार देखे जा चुके है। यह कालोनी में लगे सीसीटीवी में भी रिकार्ड हो चुके हैं। इसके साथ ही वन रेंज कार्यालय में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुके है। वन दरोगा देवतानन्द तिवारी का कहना है कि तेंदुओं का विचरण आम बात है। यह क्षेत्र जंगल से सटा हुआ है इसलिए यहां तेंदुए आना आम बात है, फिर भी लोगों को एहतियातन अपना बचाव करना चाहिए।