बिछिया में रेलवे कॉलोनी में पानी टंकी पर बैठा तेंदुआ।
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जंगल से सटे इलाके में बुधवार दोपहर रेलवे कॉलोनी की पानी की टंकी पर तेंदुआ बैठा दिखा। कॉलोनी में तेंदुए को देख लोग सहम गए। लोगों ने शोर मचाते हुए हांका लगाया तो तेंदुआ टंकी से उतरकर जंगल की ओर भाग गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन दरोगा राधेश्याम और वन रक्षक संतोष ने कॉलोनी में पहुंचकर लोगों को सतर्क किया। कतर्नियाघाट के वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि टीम को मौके पर भेजकर लोगों को अलर्ट किया गया है। आसपास के क्षेत्र में निगरानी भी बढ़ाई जा रही है।