फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बैराजों से फिर छोड़ा 2.84 लाख क्यूसेक पानी, लाल निशान की ओर बढ़ी सरयू

विज्ञापन
जरवलरोड में ​ए​ल्गिन ब्रिज पर बढ़ रहा सरयू नदी का जलस्तर।
विज्ञापन
बहराइच। सरयू नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। मंगलवार रात से शुरू हुई बढ़ोतरी बुधवार को भी जारी रही। बुधवार सुबह एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 105.80 मीटर दर्ज किया गया था, जो शाम चार बजे बढ़कर 105.88 मीटर पहुंच गया। इस तरह आठ घंटे में जलस्तर में आठ सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। नदी का जलस्तर करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार शाम चार बजे एल्गिन ब्रिज पर 2,84,430 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया। खतरे का निशान 106.07 मीटर है। ऐसे में नदी अब खतरे के निशान से महज 19 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से महसी तहसील क्षेत्र के सरयू किनारे बसे निचले इलाकों में एक बार फिर बाढ़ की चिंता बढ़ गई है। नदी का पानी बढ़ने पर सबसे पहले निचले खेतों और तटवर्ती इलाकों में असर पड़ने की आशंका है। ग्रामीण भी बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं।
पिछले दिनों भी सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है। इसके बाद जलस्तर में कमी आने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन अब दोबारा पानी बढ़ने से उनकी चिंता बढ़ गई है। खासकर मांझा क्षेत्र के निचले गांवों में प्रशासन और बाढ़ विभाग की निगरानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के उपखंड अधिकारी नंदू प्रसाद ने बताया कि नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तटवर्ती क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। उधर प्रशासनिक और राजस्व टीमें भी तटवर्ती क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए हैं। तहसीलदार महसी का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन

बुधवार को जलस्तर की स्थिति

स्थान जलस्तर खतरे का निशान डिस्चार्ज

शारदा बैराज 134.85 मी. 135.49 मी. 1,26,629 क्यूसेक

गिरिजा बैराज 135.60 मी. 136.78 मी. 1,55,103 क्यूसेक

सरयू बैराज 129.85 मी. 133.50 मी. 2,698 क्यूसेक
-
तीनों बैराजों से नदी में छोड़ा गया कुल पानी : 2,84,430 क्यूसेक
एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 105.88 मीटर, खतरे का निशान 106.07 मीटर।
घूर देवी स्थान पर जलस्तर 111.76 मीटर, खतरे का निशान 112.150 मीटर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें