फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौशाला की गाय को तेंदुए ने बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र अंतर्गत बिछिया गाँव स्थित वन चौकी परिसर में घास चर रही एक गाय को जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने शुक्रवार शाम निवाला बना लिया। घटना से ग्रामीणों में दहशत है। बिछिया गाँव स्थित वन चौकी परिसर में शुक्रवार शाम मवेशियों का एक झुंड घास चर रहा था।
विज्ञापन

तभी जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया। तेंदुआ एक गाय को दबोच कर जंगल की ओर खींचने लगा। गायों की अफरातफरी व हरकत देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने हांका लगाया कि इस पर तेंदुआ गाय को छोड़कर जंगल में चला गया। गाय के शव को दफना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें