फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: खेत गई युवती पर तेंदुए का हमला, चीख सुनकर लोग दौड़े तब बची जान; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Tue, 09 Jun 2026 11:55 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में खेत गई युवती पर तेंदुए ने हमला दिया। चीख सुनकर लोग दौड़े तब उसकी जान बच सकी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल प्रियंका कुमारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में कतर्नियाघाट वन्यजीव क्षेत्र से सटे सुजौली रेंज के पारसपुरवा गांव में मंगलवार सुबह तेंदुए ने खेत गई युवती पर हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। घायल युवती का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सुजौली में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


पारसपुरवा गांव निवासी प्रियंका कुमारी (22) मंगलवार सुबह खेत की ओर गई थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक उस पर झपट्टा मार दिया। युवती के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देख तेंदुआ भाग गया। इससे युवती की जान बच सकी।

घायल प्रियंका के पिता बसंत ने बताया कि तेंदुए के हमले से उनकी बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सुजौली वनक्षेत्राधिकारी रोहित कुमार के निर्देश पर वन दारोगा अनिल कुमार पटेल ने घायल युवती को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सुजौली पहुंचाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन


क्षेत्र में लगातार सामने आ रही तेंदुए की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अब दिन में भी खेतों और घरों के आसपास निकलना असुरक्षित महसूस हो रहा है। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ग्रामीणों से अकेले खेतों और जंगल किनारे न जाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें