फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खेत में चारा काट रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, घायल

Sat, 28 Feb 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
जख्मी ललिता देवी।     - स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट रेंज के ग्राम चहलवा सिरसियन पुरवा निवासी महिला शुक्रवार दोपहर मवेशियों के लिए चारा काटने खेत में गई थी। चारा काटते समय उस पर तेंदुए ने हमला कर दिया। उसने तेंदुए से पांच मिनट तक संघर्ष कर जान बचाई। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पीएचसी से सीएचसी मिहींपुरवा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन



चहलवा सिरसियन पुरवा गांव निवासी ललिता देवी (55) शुक्रवार दोपहर मवेशियों के लिए चारा लेने खेत गई थीं। उसी दौरान खेत में पहले से छिपे तेंदुए ने अचानक उन पर झपट्टा मार दिया। अचानक हुए हमले से वह जमीन पर गिर पड़ीं, लेकिन साहस दिखाते हुए उन्होंने शोर मचाकर तेंदुए से संघर्ष किया और किसी तरह अपनी जान बचाई।

हमले में उनके हाथ और चेहरे पर गहरे जख्म हो गए हैं। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे, तब तेंदुआ उनको छोड़ गन्ने के खेत में चला गया। परिजन ललिता को तत्काल पीएचसी सुजौली ले गए, प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सीएचसी मिहीपुरवा रेफर कर दिया गया। घटना के बाद तेंदुआ कुछ देर तक खेत में ही छिपा रहा। ग्रामीणों के हांका लगाने पर वह जंगल की ओर चला गया।
विज्ञापन


रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। पगचिह्नों से तेंदुए के हमले की पुष्टि हुई है, उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और घटनास्थल के पास पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें