फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खेत में किशोर पर तेंदुए का हमला

Mon, 02 Nov 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल प्रदीप। - संवाद
विज्ञापन
बिछिया। मोतीपुर रेंज के ग्राम चकईया झाला में रविवार सुबह खेत में फसल देखने गए किशोर पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे उसके हाथ में गंभीर जख्म हो गया। शोर सुनकर आसपास के खेतों में मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हांका लगाकर तेंदुए को जंगल की ओर भगा दिया। किशोर को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


क्षेत्र निवासी प्रदीप यादव (17) रविवार सुबह करीब नौ बजे अपने खेत में बारिश से भीगी फसल देखने गए थे। उसी दौरान वहां मौजूद तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। प्रदीप के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण हांका लगाते हुए मौके पर पहुंचे। इससे तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।

इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से घायल प्रदीप को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर ककरहा रेंज के वनकर्मी और बीट वॉचर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी।
विज्ञापन


रेंजर केके सिंह ने बताया कि क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। वन विभाग ने लोगों से खेतों में जाते समय सावधानी बरतने और समूह में जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें