फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घर के बाहर बैठी वृद्धा पर तेंदुए का हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान

Sat, 06 Jun 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल सूरजा देवी।     - वीडियोग्रैब
विज्ञापन
बहराइच। तेंदुआ प्रभावित इलाके में शनिवार सुबह एक बार फिर उसकी दस्तक ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी। शिवपुर ब्लॉक के कोड़री गांव में घर के बाहर बैठी एक बुजुर्ग महिला पर तेंदुए ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो तेंदुआ महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। ग्रामीणों की तत्परता से महिला की जान बच गई।
विज्ञापन


कोड़री गांव निवासी सुरजा देवी (65) शनिवार सुबह अपने घर के बाहर बैठी थीं। उसी दौरान अचानक झाड़ियों की ओर से निकले तेंदुए ने उन पर हमला कर झपट्टा मारा। हमले में उनके हाथ और गले पर गहरे जख्म हो गए हैं।

तेंदुए के हमले से घबराईं सुरजा देवी ने शोर मचाया, उनकी चीख सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ और शोर-शराबा देख तेंदुआ मौके से भाग निकला।
विज्ञापन




घायल सुरजा देवी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई। घटना के बाद से पूरे गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से तेंदुए की गतिविधियां देखी जा रही हैं। कई बार वन विभाग को इसकी सूचना भी दी जा चुकी है।


डिप्टी रेंजर अमित कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में हमला तेंदुए द्वारा किए जाने की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा अकेले खेतों और जंगल की ओर न जाने की अपील की है।


-
ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावी कदम उठाने की मांग की
यह इलाका पहले से ही तेंदुआ प्रभावित माना जाता है। वन विभाग ने तेंदुए की निगरानी और पकड़ने के लिए क्षेत्र में चार पिंजरे भी लगाए हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद तेंदुआ आबादी के करीब पहुंच रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें