फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेंदुए का बुजुर्ग पर हमला, मौत

Sun, 19 Jul 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
श्रीराम। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज में शनिवार सुबह तेंदुए के हमले में एक बुजुर्ग जख्मी हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मुर्तिहा क्षेत्र की ककरहा रेंज के लोधनपुरवा गांव निवासी श्रीराम यादव (88) प्रतिदिन की तरह घर के बरामदे में सो रहे थे। शनिवार सुबह करीब चार बजे जंगल से निकला तेंदुआ उन पर झपट पड़ा और गर्दन व शरीर पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

श्रीराम यादव के शोर मचाने पर उनके पौत्र सूरज यादव समेत अन्य परिजन और ग्रामीण डंडे लेकर मौके की ओर दौड़े। लोगों की आवाज सुनकर तेंदुआ बुजुर्ग को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। हमले में श्रीराम यादव के गले पर गंभीर जख्म हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। परिजन उन्हें मिहींपुरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्व दीक्षित ने बताया कि तेंदुए के हमले में बुजुर्ग की मौत हुई है। पीड़ित परिवार को तत्काल अहेतुक सहायता उपलब्ध करा दी गई है। मुआवजा देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में वन विभाग की गश्त बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें