फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खेत से घर लौट रहे ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला

Tue, 30 Dec 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट रेंज में तेंदुए के हमलों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। धनिया बेली गांव में सोमवार शाम खेत से घर लौट रहे एक ग्रामीण पर तेंदुए ने अचानक हमला कर जख्मी कर दिया। लगातार दूसरे दिन हुई इस घटना से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत धनिया बेली गांव निवासी छोटेलाल (45) सोमवार शाम करीब छह बजे खेत से अपने घर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान गन्ने के खेत से अचानक निकले तेंदुए ने उन पर झपट्टा मार दिया। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह तेंदुए को भगाया। इसके बाद जख्मी छोटेलाल को परिजनों व ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में भर्ती कराया गया।

गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में दो दिन के भीतर यह दूसरी घटना है। शनिवार को भी धनिया बेली गांव निवासी रमाकांत को मोहकमपुरवा गांव के समीप तेंदुए ने हमला कर जख्मी कर दिया था। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है और लोग खेत की ओर जाने से डर रहे हैं। लगातार हो रहे वन्यजीव के हमलों से परेशान ग्रामीणों ने वन विभाग से ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन


वन दारोगा लवलेश श्रीवास्तव व वाचर विनोद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। कतर्नियाघाट रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है, ें गश्त भी बढ़ा दी गई है। वन विभाग तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें