बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट के रमपुरवा बनकटी गांव निवासी किशन चौहान की पांच वर्षीय बेटी किरन घर के आंगन में बुधवार रात खेल रही थी। इसी बीच जंगल से निकले तेंदुए ने घर में घुसकर मासूम पर हमला कर दिया। बेटी को बचाने के लिए मां ने करीब पांच मिनट तक संघर्ष किया। बालिका को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया है। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुुजौली रेंज अंतर्गत रमपुरवा बनकटी गांव की घटना है।