फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में खेल रहे बालक पर तेंदुए का हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। आंबा गांव में खेत में हमजोली बच्चों के साथ खेल रहे मासूम पर तेंदुए ने हमला कर दिया। अन्य बच्चों की चीख पर ग्रामीण दौड़े। सभी ने हांका लगाते हुए शोर मचाया। इस पर तेंदुआ मासूम को घायल अवस्था में छोड़कर जंगल की ओर चला गया। अन्य बच्चों को सुरक्षित बचाया गया। घायल को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए गांव में वन कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांव में जंगली जीवों का हमला बढ़ गया है। कतर्नियाघाट रेंज के आंबा गांव में स्थित खेत में चार हमजोली के बच्चे खेल रहे थे। दोपहर में तेंदुआ जंगल से निकलकर आया और खेत में पहुंच गया। तेंदुए ने गांव निवासी नागेश (8) पुत्र प्रवेश पर हमला कर दिया। अन्य बच्चों ने भागकर कर शोर मचाया। जिस पर आसपास खेत में मौजूद ग्रामीण दौड़े। ग्रामीणों ने हांका लगाते हुए शोर मचाया। इस पर तेंदुआ नागेश को छोड़कर जंगल की ओर चला गया। लेकिन तब तक तेंदुए के हमले में नागेश का सर, हाथ और चेहरे में जख्म हो गया।
ग्राम प्रधान इकरार अंसारी ने वाहन द्वारा घायल बालक को पीएचसी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर बालक को मोतीपुर सीएचसी रेफर कर दिया गया है। तेंदुए के हमले की सूचना पाकर वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। हमले से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बाधवान ने बताया कि तेंदुए के हमले की जानकारी मिली है। वनकर्मियों की ड्यूटी गांव में लगाई गई है। प्रार्थना पत्र मिलने पर मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें