फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खनन रोकने गए लेखपाल पर हमला, दो गिरफ्तार

Wed, 15 Oct 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड। परसरामपुर गांव में मंगलवार को अवैध खनन का मामला सामने आया। शिकायत पर पहुंचे लेखपाल को खनन कर रहे युवकों ने रोकने पर हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



गांव स्थित खातेदार अंकित व सह-खातेदार अंगनू की जमीन पर मंगलवार को दो लोग फावड़े से मिट्टी की खोदाई कर रहे थे। खेत में खड़ी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में मिट्टी भरकर ले जाने की तैयारी थी। इसकी शिकायत पर मौके पर हल्का लेखपाल हेमंत कुमार पहुंच गए। उन्होंने जब पूछताछ की तो वहां मौजूद पवन सिंह और पुष्पेंद्र वर्मा ने लेखपाल से अभद्रता करते हुए उन पर हमला कर दिया।


आरोप है कि हमलावरों ने लेखपाल की डायरी व सरकारी अभिलेख फाड़ दिए और खनन कर रहे लोगों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से भगा दिया। लेखपाल ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों व जरवलरोड थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन



प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर आरोपी पवन सिंह और पुष्पेंद्र वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें