फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: प्रेमी के लिए घर छोड़ा, चचेरे भाई ने चाकू से गोदा

Mon, 21 Aug 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहीपुरवा (बहराइच)। एक चचेरे भाई ने बहन के प्रेम प्रसंग से क्षुब्ध होकर उसकी चाकू से गोद कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी चचेरे भाई पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश शुरु कर दी है। हत्या के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के विश्राम गांव के मजरा चमारनपुरवा निवासी ननकू की बेटी अनीता(15) का उसी के पडोसी में रहने वाले किशोर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लगभग एक माह पूर्व अनीता प्रेमी के साथ भाग गई थी। ननकू ने परिजनों के साथ मोतीपुर थाने पहुंच कर तहरीर दी थी। पुलिस ने दबिश देकर दोनों को बरामद कर लिया था और कोर्ट में बयान के लिए पेश किया था। कोर्ट के निर्देश पर परिजन अनीता को घर लेकर चले आए थे। वहीं इस दौरान दोनों परिवारों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया था।
तीन दिन पूर्व बृहस्पतिवार को एक बार फिर अनीता प्रेमी के घर चली गई। इस पर विवाद हुआ और सभी ने अनीता को समझाया-बुझाया और दोनो की मंदिर में शादी करवाने का फैसला लिया। लेकिन यह बात ननकू के भाई कुन्ना लाल के बेटे श्रीराम को नागवार गुजरी। रविवार की शाम वह ननकू के घर पहुंचा और अनीता को समझाने लगा। लेकिन अनीता प्रेमी के साथ शादी करने और उसके साथ ही रहने की जिद करने लगी। तमतमाए श्रीराम ने अनीता पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वारदात से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना मोतीपुर पुलिस को दी। प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार राव ने बताया कि हत्यारोपी चचेरे भाई पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें