फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए को पकड़कर जंगल में छोड़ें वनकर्मी ः विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। बौंडी क्षेत्र में मंगलवार को तेंदुए ने किशोर समेत तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया था। मंगलवार को विधायक ने गांव पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने वनकर्मियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़कर जंगल में छोड़ा जाए।
विज्ञापन

कैसरगंज रेंज अंतर्गत स्पर नंबर एक में सोमवार को तेंदुए ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ बौंडी कस्बे में पहुंच गया। यहां पर तेंदुए ने किशोर समेत दो लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। मंगलवार को पीड़ितों का हाल जानने महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, उपजिलाधिकारी एसएन त्रिपाठी पहुंचे। विधायक ने घायलों का हाल जाना। इसके बाद विधायक ने ड्यूटी पर मौजूद वनकर्मियों से वार्ता की। विधायक ने कहा कि तेंदुए को पकड़कर जल्द से जल्द उसे घने जंगल में छोड़ा जाए, जिससे तेंदुआ पुन: गांव में न आए। साथ ही घायलों को आर्थिक सहायता वन विभाग द्वारा देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें