रिसियामोड़ (ब्यूरो)। सिसई सलोन गांव निवासी एक व्यक्ति के घर की रसोई में रखे गैस सिलेंडर में लीकेज के चलते रात में उस समय आग लग गई जब ग्रामीण के बेटे ने ढिबरी जलाने के लिए माचिस जलायी।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने तो भागकर जान बचा ली लेकिन गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया है। एक लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
रिसिया थाना अंतर्गत सिसई सलोन गांव निवासी दूजी पुत्र फकीरे के घर गैस सिलेंडर में रात को लीकेज हो रहा था। रात में 10 बजे के आसपास दूजी का पुत्र सुधीर रसोई में ढिबरी जलाने के लिए माचिस लेने पहुंचा।