फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कचहरी में वकीलों ने किया प्रदर्शन

Mon, 04 Sep 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सोमवार को दीवानी न्यायालय परिसर में वकीलों ने जिला अधिवक्ता संघ की अगुवाई प्रदर्शन किया। गुस्साए वकीलों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। हापुड़ घटना के बाद लगातार चल रही वकीलों की हड़ताल से वादकारियों को सोमवार को भी वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


हापुड़ में वकीलों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में जिले के वकीलों में भी गुस्सा है। अधिवक्ता समाज घटना में डीएम व एसपी के स्थानांतरण व लाठीचार्ज मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। सोमवार को बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिले के वकील जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गयाप्रसाद मिश्र की अगुवाई में दीवानी कचहरी के परिसर में एकत्रित हुए।
वहां सभी ने हापुड़ घटना में प्रदेश सरकार के ढुलमुल रवैये पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। धरने के दौरान अजय कुमार मिश्रा, धनुषधारी, आलोक शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, धर्मेंद्र कुमार, रामछबीले शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें