फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बुखार और जुकाम पीड़ितों से ओपीडी फुल

Mon, 04 Sep 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मौसम के तीखे तेवर के बीच वायरल, सर्दी व जुकाम के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। सिर्फ मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में ही रोज करीब दो से ढाई हजार मरीज पहुंच रहे है। वहीं जिले की सीएचसी व पीएचसी में भी मरीजों से ओपीडी फुल हो रही है। हालांकि अभी तक डेंगू मरीज की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन


शहर के मेडिकल कॉलेज से लेकर जिले में करीब 14 सीएचसी व 51 पीएचसी हैं। इन सभी जगहों पर सुबह से लेकर दोपहर तक सर्दी, जुकाम व वायरल मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को पर्चा काउंटर, दवा काउंटर, ओपीडी, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी में इलाज व जांच के लिए मरीजों की लाइन लगी रही। सबसे अधिक भीड़ जनरल फिजिशियन ओपीडी में हो रही है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर संजय खत्री ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में जांच, दवा व इलाज के बेहतर इंतजाम है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में डेंगू लक्षण वाले मरीज पहुंच रहे हैं जिनकी जांच कराई जा रही है। लेकिन अभी तक कोई पॉजिटिव मरीज नहीं मिला।
विज्ञापन

बेहतर व्यवस्था बनाने के दिए निर्देश
संक्रामक बीमारियों के खतरे को देखते हुए मेडिकल कॉलेज समेत सभी अस्पताल में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश चिकित्सकों को दिए गए है। नगर निकायों व ग्राम पंचायतों में इससे निपटने के लिए दवाओं का भी छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मोनिका रानी, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें