फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध गैस रिफिलिंग के विरुद्ध अभियान चलाएं : सांसद

Wed, 04 Nov 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विकास भवन में दिशा की बैठक में मौजूद सांसद व अन्य।   -स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बहराइच। अवैध ढंग से गैस रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के चयनित गांवों का ब्योरा भी बुकलेट में शामिल किया जाए। ये निर्देश सांसद आनंद गोंड़ ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में दिए।
विज्ञापन


करीब दो घंटे चली बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक की शुरुआत में सांसद ने कहा कि मौजूदा सरकार में शहर से लेकर गांवों तक विकास कार्य हुए हैं। अधिकारियों को पूरी इच्छाशक्ति से काम करना चाहिए, ताकि योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखाई दे। बैठक में नामित सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखे।

कुछ सदस्यों ने स्वयं सहायता समूहों का गठन बढ़ाने, तो कुछ ने मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

सांसद ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित गांवों की सूची दिशा की बुकलेट में शामिल करें, ताकि सदस्यों को योजना की प्रगति की जानकारी मिल सके। बैठक में जिलाधिकारी राजेश पांडेय, सीडीओ सुनील कुमार धनवंता, सीआरओ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


-
सत्ता पक्ष का एक भी विधायक नहीं पहुंचा
सांसद की अध्यक्षता में हुई बैठक में विपक्ष के एकमात्र कैसरगंज विधायक आनंद यादव शामिल हुए। भाजपा का कोई विधायक या एमएलसी बैठक में नहीं पहुंचा। हालांकि, उनके प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। इनमें सदर विधायक प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह समेत समिति के नामित सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें