फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

450 मेधावियों को मिला लैपटॉप

Sat, 31 Dec 2016 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खुश हुए छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराज सिंह इंटर कॉलेज, जीआईसी व जीजीआईसी में शनिवार को आयोजित समारोह में 450 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किया गया। शासन की ओर से शुक्रवार को ही जिले में 555 लैपटॉप भेजे गए थे। 
विज्ञापन


सरकार ने दो साल के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित करने के आदेश दिए थे। इसके तहत बीते दिनों दो चरणों में समारोह के तहत करीब डेढ़ हजार मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए जा चुके हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को 555 लैपटॉप और मिल गए।

इसके बाद यूपी बोर्ड के 400 छात्र-छात्राओं को महराज सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में लैपटॉप प्रदान किया गया। जबकि आईसीएससी, सीबीएसई बोर्ड के 50 छात्रों को जीआईसी व जीजीआईसी में लैपटॉप का वितरण किया गया। लैपटॉप पाकर मेधावी बच्चे खुशी से चहक उठे। छूटे हुए चयनित छात्र-छात्राओं को सोमवार को लैपटॉप वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें