फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ग्रामीण पर लंगूर ने किया हमला, चेहरे पर काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया। इंदिरा नगर मोहल्ले में चंद्रशेखर आजाद बालिका इंटर कॉलेज मार्ग पर मंगलवार रात लंगूर के हमले में एक ग्रामीण घायल हो गया। परेवाखान निवासी बच्चूलाल (45) बाजार से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान लंगूर ने उन पर छलांग लगाकर चेहरे पर काट लिया। घायल को सीएचसी रिसिया पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बताया जाता है कि इसी लंगूर ने एक सप्ताह पहले इसी मार्ग पर एक युवक और भैंसाही गांव में करीब आधा दर्जन ग्रामीणों को घायल किया था। इसके बावजूद लंगूर को नहीं पकड़े जाने से नगर व ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें