फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पत्नी की अश्लील फोटो देखकर पति ने दुबई से दिया तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज। एक गांव निवासी महिला की अश्लील फोटो देख उनके पति ने दुबई से फोन कर उसे तलाक दे दिया। पीड़िता ने बताया कि उसका देवर उसके साथ अवैध संबंध बनाने की मांग करता था। इसका विरोध करने पर उसने फोटो में एआई से छेड़छाड़ कर उसका अश्लील फोटो पति को भेज दिया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। महिला ने बताया कि उसका विवाह छह वर्ष पूर्व हुआ था। ससुरालीजन उसे कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। कुछ समय पूर्व उसके पति कामकाज के सिलसिले में दुबई चले गए। पति के जाने के बाद देवर अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा। इसका विरोध करने पर उसने एआई से अश्लील फोटो बनाकर पति को भेज दी। इसके बाद पति ने दुबई से फोन पर तीन तलाक दे दिया और ससुरालीजनों ने उसे घर से भगा दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें