फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पुलिस यार्ड और शेल्टर होम के लिए भूमि आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में पुलिस यार्ड, एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर और शेल्टर होम के निर्माण के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने ग्राम रिसिया जमाल में भूमि आवंटित की है। पुलिस यार्ड के निर्माण के लिए खसरा/गाटा संख्या 687 की कुल 8.2720 हेक्टेयर भूमि में से 4.000 हेक्टेयर बंजर भूमि आवंटित की गई है। यह भूमि प्रमुख सचिव गृह विभाग के पक्ष में आवंटित की गई है। वहीं एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर और शेल्टर होम के निर्माण के लिए इसी गाटा संख्या से 0.8100 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। यह भूमि प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग के पक्ष में आवंटित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें