फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अस्पताल व 4जी मोबाइल सेवाओं के लिए जमीन आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के निर्माण और 4जी मोबाइल सेवाओं के विस्तार के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने तीन गांवों में भूमि आवंटित की है। नानपारा तहसील के खुदादादभारी गांव में चिकित्सालय का निर्माण प्रस्तावित है। मिहींपुरवा (मोतीपुर) तहसील के धर्मापुर परगना स्थित घुमनाभारू नानपारा के चितलहवा गांव में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को टावर स्थापित करने के लिए पर्याप्त भूमि आवंटित की गई है। यहां 4जी मोबाइल सेवाओं का विस्तार होगा। भूमि आवंटन के साथ शर्त रखी गई है कि हस्तांतरण के तीन वर्ष के भीतर निर्धारित उद्देश्य के लिए भूमि का उपयोग नहीं होने पर आवंटन की अनुमति स्वतः निरस्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें