फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नाले में डूबने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर। मथुरापुरवा बेलहरी गांव में मंगलवार सुबह पैर फिसलने से भकोसा नाले में गिरे ग्रामीण की डूबने से मौत हो गई। सरायअली गांव निवासी हनुमान विश्वकर्मा सुबह अपना खेत देखने आए थे। वापस लौटते समय नाले के किनारे से गुजरते हुए उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गए। डूबने से उनकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी रामकुमार राजभर ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। सीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें