फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: फोरलेन परियोजना के लिए 52 गांवों की जमीन अधिग्रहीत

Fri, 05 Jun 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहराइच। बाराबंकी-बहराइच सेक्शन के राष्ट्रीय राजमार्ग-927 को फोरलेन बनाने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। कैसरगंज तहसील के 52 गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत प्रभावित भू-स्वामियों को अपने दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है।

सक्षम प्राधिकारी (भूअध्याप्ति) राजेश प्रसाद ने बताया कि परियोजना निदेशक एनएचएआई द्वारा प्रस्तावित निर्माण कार्य के लिए अधिसूचना का प्रकाशन 18 मार्च को किया जा चुका है। इसके साथ ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया औपचारिक रूप से आगे बढ़ गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कैसरगंज तहसील के चकपिहानी, विजयपुर, करीम बेहड़, अब्दुल्ला बेहड़, देवलखा, अयनी, मेदवापुर, भखरौली कनपुरवा, नरेंद्रपुर, सिदरखा, भकला, रुकनापुर खुर्द, लालपुर जलालपुर, परसेंडी समेत कुल 52 गांवों की भूमि इस परियोजना से प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


सक्षम प्राधिकारी ने कहा कि प्रभावित भू-स्वामी 25 जून को सुबह 11 बजे कपूरथला परिसर स्थित सक्षम प्राधिकारी/विशेष भूअध्याप्ति अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दावे, अभिलेख और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनकी सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें