फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत

Wed, 22 Jul 2015 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पूरे प्रसाद गांव निवासी एक विवाहिता की बुधवार की भोर जलकर मौत हो गई। जिला अस्पताल बहराइच के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संदिग्धता के आधार पर मजिस्ट्रेट ने विवाहिता के पति का बयान दर्ज किया है।

सिरसिया थाना अंतर्गत पूरे प्रसाद गांव निवासी बाबू सिंह की पत्नी मीनू (30) ने संदिग्ध  परिस्थितियों में बुधवार की भोर करीब पांच बजे आग लगा ली। उस वक्त बाकी लोग घर में सो रहे थे।
विज्ञापन


शोर सुनकर पहुंचे परिवारीजनों ने आग पर काबू पाते हुए मीनू को जिला अस्पताल श्रावस्ती पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में मीनू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके बावजूद पति बाबू सिंह मीनू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां इमरजेंसी ओपीडी के डॉक्टर एसके वर्मा ने मीनू को मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें