बहराइच। रमवापुर खुर्द गांव निवासी एक महिला खाना बनाते समय गुरुवार सुबह आग की चपेट में आ गई। आग बुझाने में ससुर भी झुलसा गया।
ससुर और बहू को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बहू ने दम तोड़ दिया। वृद्ध की हालत गंभीर बनी है।
हरदी के रमवापुर खुर्द गांव निवासी फूलमती (35) पत्नी रामशंकर, गुरुवार सुबह घर में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना रही थी। उसी समय उसके कपड़ों में आग लग गई।
फूलमती की चीख-पुकार पर ससुर राधाकृष्ण (60) उसे बचाने दौड़े। आग बुझाने में वह भी गंभीर रूप से झुलस गए।
परिवार के लोगों ने आग पर काबू पाकर ससुर और बहू को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान फूलमती ने दम तोड़ दिया।