फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसों में मजदूर की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के औरेया तिंगाई गांव निवासी धर्मपाल मजदूरी करता था। वह बुधवार की रात पैदल अपने घर जा रहा था। बताया जाता है कि रास्ते में रसूलपुर सरैया के पास अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दी। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में लाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई।
वहीं फखरपुर थाना क्षेत्र के बेदौरा चौराहे पर कार व बाइक में भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार अनूप समेत दो महिलाएं घायल हो गईं। उधर अरईकला गांव में दो बाइकों की भिड़ंत में अमन व रंगी लाल घायल हो गए। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें