पयागपुर (बहराइच)। सतपेड़िया गांव में स्थित मकान में कच्ची शराब बनाते समय पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मार कर दो लोगों को दबोच लिया। भारी मात्रा में बरामद लहन को नष्ट कराया और कच्ची शराब व बनाने के उपकरण को बरामद किए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
पयागपुर थाना क्षेत्र के सतपेड़िया गांव निवासी अखिलेश व लल्लू अपने मकान में कच्ची शराब बना रहे थे। सूचना पर आबकारी व पुलिस टीम ने छापा मारा। पयागपुर थानाध्यक्ष राज कुमार पांडेय ने बताया कि छापे के दौरान 25 लीटर कच्ची शराब, 200 लीटर लहन व अन्य बनाने के उपकरण बरामद हुए। लहन को नष्ट करा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। संवाद