फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लबेदपुर को क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

Sat, 02 Jan 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कतर्नियाघाट (बहराइच)। शहीद भगत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को लखीमपुर की धौरहरा व लबेदपुर की टीमों के बीच हुआ।
विज्ञापन


लबेदपुर की टीम ने टूर्नामेंट जीत लिया। टीम को मुख्य अतिथि ने 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

शारदा सहायक परियोजना इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियन आलोक श्रीवास्तव रहे।

उन्होंने खिलाड़ियाें से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। टॉस जीतकर धौरहरा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 124 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

जवाब में उतरी लबेदपुर की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 18.4 ओवर में नौ विकेट खोकर 125 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। लबेदपुर लखीमपुर की टीम ने एक विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


लबेदपुर की ओर से मोनू ने सर्वाधिक 35 रन, तनवीर 16 व मोना ने 22 रन बनाने के साथ चार विकेट भी हासिल किया।

विजेता टीम के कप्तान को मुख्य अतिथि शूटिंग चैंपियन ने 51 हजार तथा उपविजेता टीम के कप्तान को सेवार्थ फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी डॉ. जंग हिंदुस्तानी ने 21 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोना को तथा मैन ऑफ द सिरीज उपविजेता टीम के रमन कुमार को प्रदान करते हुए एक ट्रॉफी व 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।

गौरतलब हो कि टूर्नामेंट का आयोजन सेवार्थ फाउंडेशन की ओर से 16 दिसंबर से शुरू हुआ था। जिसमें 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर समाजसेवी सरदार रेशम सिंह, मदनलाल यादव, जिला पंचायत प्रतिनिधि अभिषेक राणा, विक्की राय, अशोक कुमार, रविशंकर समेत काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें