फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कैमरे में कैद हुआ करैत

Sat, 14 Feb 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कतर्नियाघाट में सड़क किनारे दिखा जहरीला सांप। - स्रोत: वन्यजीवप्रेमी
विज्ञापन
बहराइच। कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब की टीम ने एक खतरनाक सांप की तस्वीर कैमरे में कैद की है। क्लब अध्यक्ष बीडी लखमानी, अमन लखमानी, मो. आसिफ और सत्यम रावत शुक्रवार को गिरजापुरी बैराज से बिछिया लौट रहे थे। उसी दौरान सड़क पार करता हुआ एक सांप दिखाई पड़ा। वन्यजीव फोटोग्राफर अमन लखमानी ने उसकी फोटो और वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिए।
विज्ञापन


क्लब अध्यक्ष ने बताया कि यह कॉमन करैत सांप है, जो भारत के चार सबसे जहरीले सांपों में शुमार है। इनमें भारतीय कोबरा, रसेल वाइपर और सॉ-स्केल्ड वाइपर भी शामिल हैं। करैत का रंग काला होता है और उसके शरीर पर चमकदार धारियां दिखाई देती हैं। यह सांप ज्यादातर रात में सक्रिय रहता है और सोते समय लोगों को डस लेता है। इसके डसने पर अधिक दर्द नहीं होता, इसलिए लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, जो जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें