फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सीएचसी चरदा परिसर में घुटनों तक भरा पानी

विज्ञापन
 सीएचसी चरदा परिसर में भरा पानी।
विज्ञापन
चरदा। बारिश के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा परिसर में जलभराव होने से मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। परिसर में कई स्थानों पर घुटनों तक पानी भर गया है। ऐसे में मरीजों को अस्पताल आने-जाने में परेशानी हो रही है। वहीं, अस्पताल के डॉक्टर, फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारी भी आवास से अस्पताल तक पहुंचने के लिए जलभराव के बीच से गुजरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

भारी बारिश में हुए जलभराव में कुछ कर्मचारी जूते और पैंट हाथ में लेकर पानी पार करते नजर आए, जबकि महिला स्टाफ को अस्पताल पहुंचने के लिए एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ा। बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर के बाहर सड़क किनारे बने नालों से पानी की निकासी प्रभावित होने के कारण बारिश का पानी परिसर में जमा हो रहा है। कई स्थानों पर नाले चोक हैं तो कुछ जगह क्षतिग्रस्त भी बताए जा रहे हैं। इसके चलते पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है और अस्पताल परिसर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें