बहराइच। कोतवाली नानपारा अंतर्गत एक गांव निवासी किशोरी मटेरा में स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। आठ सितंबर को वह घर से विद्यालय के लिए निकली थी। इसी दौरान दो लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत एक गांव निवासी 16 वर्षीय लड़की मटेरा बाजार में स्थित तिलक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। छात्रा के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि आठ सितंबर को उसकी बेटी स्कूल के लिए गई थी, लेकिन घर वापस नहीं आई।
लोगों से जानकारी मिली कि खैरीघाट थाना क्षेत्र के एकघरा गांव निवासी कौशल व टीकाराम ने स्कूल से घर जाते उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। काफी तलाश के बाद भी छात्रा का पता न लगने पर कोतवाली में तहरीर दी गई।
प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज कर मटेरा चौकी इंचार्ज को जांच सौंपी गई है। मटेरा चौकी इंचार्ज एसएन यादव ने बताया कि बुधवार को टीकाराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि कौशल की तलाश में दबिश दी जा रही है।