फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर पेड़ में बांधकर नाबालिग को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रामपुर गोड़वा गांव में एक नाबालिग का दबंगों ने घर से अपहरण कर लिया। उसके बाद घर से कुछ दूरी पर ले जाकर अरहर के खेत के पास लगे पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की। इस दौरान दबंगों ने पिटाई करते हुए उससे अपने मनमाफिक बयान दिला कर वीडियो बनाया। इसके बाद दबंगों ने धमकी दी कि अगर इस मामले को कहीं बताया तो पिटाई का वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। पीड़ित किशोर के परिवारीजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो वह चौकी पहुंचे। वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी ने दो सौ रुपये खर्चे के नाम पर लिए और जांच करने की बात कहकर वापस भेज दिा। न्याय न मिलने पर पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

रामगांव थाना क्षेत्र के रामपुर गोड़वा गांव निवासी संतोष (13) पुत्र झलारी गांव के ही एक व्यक्ति की साइकिल की दुकान पर काम करता है। दुकानदार ने किशोर को शराब पीने का आदी बना दिया। जब वह पैसा मांगे तो दुकानदार घर में रखे जेवरात लाने की बात कहता। एक दिन किशोर अपनी भाभी का सोने का हार उठा ले आया। दुकानदार ने उसे उसके एवज में मात्र दो सौ रुपये दिए। जब इस बात की भनक संतोष के बड़े भाई गजराज को लगी तो वह दुकानदार के पास पहुंचा और इस बात को लेकर नाराजगी जताई।
यह बात दुकानदार को नागवार गुजरी। दुकानदार अपने साथियों के साथ बीते बुधवार को संतोष के घर पहुंचा और उसको घर से उठा ले गए। इसके बाद उसे ले जाकर अरहर के खेत में लगे पेड़ में बांध दिया। उसके बाद दबंगों ने उसकी जमकर पिटाई करते हुए वीडियो बनाया। जब किशोर अधमरा हो गया तो उसको अपने हिसाब से बयान बोलवा कर रिकॉर्ड कर लिया।
विज्ञापन

किसी तरह किशोर ने घर पहुंचकर व्यथा सुनाई तो परिवारीजन परेशान हो गए। वह पीड़ित संतोष को लेकर गंभीरवा चौकी पहुंचे और पूरी बात बताई। इस पर पुलिसकर्मी ने दो सौ रुपये खर्चे के नाम लिए और वापस भेज दिया। जब पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो उसने शुक्रवार को एसपी से न्याय पाने के लिए गुहार लगाई। रामगांव थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। वह न तो थाने पर आए और न ही चौकी पर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें