बहराइच। शहर के सिविल लाइंस स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को खेलो इंडिया और स्टेडियम टीम के बीच एक अभ्यास फुटबॉल मैच खेला गया। फुटबॉल कोच राकेश पासवान के मार्गदर्शन में हुए इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल भावना और बेहतर तालमेल का प्रदर्शन किया।
निर्धारित समय तक दोनों टीमों ने तीन-तीन गोल दागे, जिससे मुकाबला 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ। मैच में युवराज ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस मौके पर आयुष, शुभ, शौर्य, मयंक, सैफ अली, दिव्यांशु, प्रतीक और शिवा समेत दोनों टीमों के अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे।