फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चैंपियन का खिताब लेकर लौटी केडीसी की बैडमिंटन टीम

विज्ञापन
चैंपियन का ​खिताब लेकर लौटी ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते केडीसी के सचिव।
विज्ञापन
बहराइच। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर की अंतरमहाविद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में किसान पीजी कॉलेज (केडीसी) की महिला टीम ने चैंपियन का खिताब जीता। शनिवार को टीम के कॉलेज लौटने पर प्रबंध समिति के सचिव और प्राचार्य ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेल और अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यह कॉलेज और जिले के लिए गौरव की बात है। प्राचार्य प्रो. विनय सक्सेना ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
टीम मैनेजर पंकज सिंह ने बताया कि इससे पहले कॉलेज की टीमें ताइक्वांडो, महिला शतरंज और पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में भी चैंपियन बनी हैं। बैडमिंटन का खिताब कॉलेज के लिए लगातार चौथा चैंपियनशिप खिताब है। इस मौके पर आयुषी पाठक, वैष्णवी देवी, सीमा दीक्षित, साइमा, पलक पांडे और रोशनी त्रिपाठी का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें