फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चैंपियंस लीग में केडीसी रेड की रोमांचक जीत

विज्ञापन
केडीसी में बैटिंग करता ​खिलाड़ी। - स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज मैदान में क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित अंडर 14 चैंपियंस लीग में सोमवार को केडीसी ब्लू और केडीसी रेड टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। केडीसी ब्लू टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
विज्ञापन


निर्धारित 50 ओवरों के इस मैच में केडीसी ब्लू की टीम 35वें ओवर में 176 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से निर्भय मौर्य ने 34 और कृष्णा ने 26 रन का योगदान दिया। केडीसी रेड की तरफ से समर गुप्ता ने तीन विकेट चटकाए, जबकि उत्कर्ष और कौस्तुभ ने दो-दो विकेट हासिल किए। 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडीसी रेड टीम की शुरुआत धीमी रही, लेकिन अर्जुन कृष्णा ने 56 गेंदों में 85 रन जड़ दिए, जिसमें 16 चौके और दो छक्के शामिल रहे। टीम ने 27वें ओवर में आठ विकेट खोकर 180 रन बनाते हुए दो विकेट से जीत दर्ज कर ली।


केडीसी ब्लू की तरफ से सार्थक पाल ने चार और आदर्श राज ने दो विकेट लिए। बेहतरीन पारी के लिए अर्जुन कृष्णा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका नीरज और प्रदीप गुप्ता ने निभाई, जबकि स्कोरर राजवीर रहे। इस अवसर पर आयुष चित्रांश, शोएब अब्बासी, आशुतोष कैराती सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें