फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पीयूष व दीपांशु के शतकों से केडीसी ग्रीन फाइनल में

विज्ञापन
 बहराइच के केडीसी में आयोजित क्रिकेट मैच में बैटिंग करता ​खिलाड़ी।    - स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज के मैदान पर बुधवार को खेले गए अंडर-14 चैंपियंस लीग के रोमांचक मुकाबले में पीयूष और दीपांशु के शतकों से केडीसी ग्रीन ने केडीसी ऑरेंज को बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बना ली। टॉस जीतकर केडीसी ग्रीन के कप्तान शिखर श्रीवास्तव ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।
विज्ञापन


टीम की शुरुआत थोड़ी धीमी रही और दो शुरुआती बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद क्रीज पर आए दीपांशु यादव और पियूष धर द्विवेदी ने शानदार शतक जड़े और टीम का स्कोर 50 ओवरों में आठ विकेट पर 451 रन तक पहुंचा दिया।

पियूष धर ने 109 रन और दीपांशु ने 101 रन की धमाकेदार पारी खेली। ओपनर दीपांकर यादव ने भी 66 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। केडीसी ऑरेंज की ओर से कपिल उपाध्याय ने तीन विकेट और शिवांश पांडे ने दो विकेट हासिल किए, लेकिन ग्रीन टीम की तूफानी बल्लेबाजी के आगे सभी गेंदबाज बेअसर साबित हुए।
विज्ञापन


452 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडीसी ऑरेंज की टीम दबाव में लड़खड़ा गई और सिर्फ 20 ओवर में 105 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए युग पांडे को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन



मैच में अंपायर की भूमिका प्रदीप गुप्ता और आशुतोष कैराती ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में अंश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें