फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: केडीसी क्लब ने स्पार्टन स्ट्राइकर्स को दी शिकस्त

Mon, 23 Nov 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
केडीसी में क्रिकेट मैच खेलते ​खिलाड़ी। - स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज के मैदान पर रविवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में केडीसी क्रिकेट क्लब और स्पार्टन स्ट्राइकर्स के बीच मैत्री मैच खेला गया। इसमें केडीसी क्रिकेट क्लब ने 11 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


टॉस जीतकर स्पार्टन स्ट्राइकर्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। केडीसी क्रिकेट क्लब ने पांच विकेट पर 185 रन बनाए। आकिब जावेद ने 42, नवीन प्रताप ने 36 और अरुण राजपूत ने 31 रन बनाए। स्पार्टन स्ट्राइकर्स की ओर से आसिफ, अर्पित, सोहेल और ऋषभ ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पार्टन स्ट्राइकर्स की टीम सात विकेट पर 174 रन ही बना सकी। ऋषभ ने 50, आसिफ ने 41 और सबी अंसारी ने 39 रन बनाए। केडीसी क्रिकेट क्लब की ओर से नवीन प्रताप ने चार विकेट लिए, जबकि आशुतोष खत्री और गोविंद चौहान को एक-एक विकेट मिला। बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले नवीन प्रताप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें