बहराइच के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी। -संवाद
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में केडीसी अकादमी और केडीसी क्रिकेट क्लब के बीच 35 ओवर का मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें केडीसी अकादमी ने 125 रनों के भारी अंतर से जीत हासिल की।
मुकाबले में केडीसी अकादमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर निर्धारित 35 ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 280 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडीसी क्रिकेट क्लब की शुरुआत बेहद खराब रही। पूरी टीम 27 ओवर में 155 रन पर सिमट गई। बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए तुषार सोनी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।