फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कतर्नियाघाट डीएफओ बनाए गए वनसंरक्षक

Sun, 04 Jan 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कतर्नियाघाट वन संरक्षक बनाए गए सूरज कुमार। - स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में लंबे समय से डीएफओ के पद पर तैनात रहे सूरज कुमार को शासन ने पदोन्नति देते हुए वन संरक्षक बना दिया है। उनके प्रमोशन की खबर मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोग लगातार उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। बताया गया कि पदोन्नति के बावजूद फिलहाल सूरज कुमार कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में डीएफओ के पद पर ही कार्यरत रहेंगे। शासन से औपचारिक आदेश जारी होने और नई तैनाती मिलने के बाद उन्हें वन संरक्षक का चार्ज सौंपा जाएगा। डीएफओ ने पदोन्नति की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें