बहराइच। शासन के निर्देश पर कतर्नियाघाट में पर्यटन पर रोक लगा दी गई है। ये रोक 30 मार्च तक लागू रहेगी। इको पर्यटन केंद्र ने इसकी जानकारी कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के अधिकारियों को दे दी है।
डीएफओ जीपी सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण पर अंकुश के लिए थारूहट व स्टे होम पर्यटकों के लिए नहीं बुक किये जा रहे हैं। हालांकि पर्यटन विभाग की ओर से अभी तक बंदी का कोई लिखित आदेश नहीं मिला है। तब तक कतर्नियाघाट में आने वाले पर्यटकों पर विशेष नजर रखी जा रही है।