फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद का दीदार कर तोड़ा करवाचौथ व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हाथ में पूजा की थाल और मन में पति की दीर्घायु का अरमान लेकर गौरी-गणेश की पूजा कर सुहागिनों ने पति के हाथों पानी पीकर करवा चौथ का व्रत तोड़ा। पूजा के दौरान सुहागिनों ने दुल्हन की तरह सजकर चांद का दीदार किया। चांद को देखने के लिए साढ़े सात बजे के बाद महिलाएं छत पर खड़ी होकर इंतजार करती रहीं। आसमान में चांद दिखते ही सभी का चेहरा खिल उठा।
विज्ञापन

करवा चौथ पर अखंड सौभाग्य की कामना के लिए बुधवार को सुहागिन महिलाओं ने दिन भर निर्जला व्रत रखा। घरों में करवा चौथ पर्व को लेकर उल्लास का माहौल रहा। पूजन-अर्चन की तैयारियां होती रहीं। शाम होते ही चांद निकलने के बाद चलनी की ओट से चांद को निहार कर पिया का दीदार किया। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद भगवान शिव, पार्वती, कार्तिकेय व गणेश जी को धूप, दीप, अक्षत व पुष्प चढ़ाकर पूजन किया।
अक्षय सुहाग और परिवार की खुशहाली बरकरार रहने के लिए प्रार्थना की। इसके बाद सुहागिनों ने पति के साथ ही घर के बड़े बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। फिर जल ग्रहण कर पारण किया। सभी महिलाएं सुहाग के जोड़े में नजर आई।
विज्ञापन

जिले के अलग-अलग जगहों पर पति के बाहर रहने पर सुहागिन महिलाओं ने वीडियो कॉल कर अपने पति का दीदार किया। उसके बाद पानी पीकर व्रत तोड़ा। इस दौरान महिलाएं काफी भावुक दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें