फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम बनाने में भी माहिर है कमरुद्दीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। चार दिन पहले एनआईए की ओर से पकड़ा गया जरवल निवासी कमरुद्दीन बम बनाने में भी माहिर है। उसके घर की तलाशी में पुलिस को बम बनाने की विधि की सीडी व कागज बरामद हुए हैं। वहीं, वह तमाम युवाओं को देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की ट्रेनिंग भी दे रहा था। इसका खुलासा पुलिस की पूछताछ में हुआ है। उधर, इस मामले में एसटीएफ ने कमरुद्दीन व पीएफआई के प्रदेश अध्यक्ष समेत तीन लोगों के खिलाफ बाराबंकी के कुर्सी थाने में केस भी दर्ज कराया है। इनसे पूछताछ में जो बातें सामने आई हैं, उन्हें लेकर अब स्थानीय पुलिस भी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

यूपी एसटीएफ ने बीते गुरुवार की रात बाराबंकी जिले के कुर्सी थाने में पीएफआई के प्रदेश अध्यक्ष वसीम सहित तीन लोगों के खिलाफ राजद्रोह, राष्ट्र के खिलाफ युद्ध व गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। मुकदमे में नामजद संगठन से जुड़े कुर्सी थाना क्षेत्र के गौराहार के नदीम अंसारी व बहराइच के जरवल स्थित हमजा मस्जिद मो. कटरा दक्षिणी के मो. कमरुद्दीन उर्फ बब्बू को गिरफ्तार करना बताया गया है। इन दोनों को लखनऊ स्थित एनआईए की कोर्ट में पेश किया गया है।
केस की जांच सीओ फतेहपुर योगेंद्र कुमार को सौंपी गई है। एसटीएफ के इंस्पेक्टर शिवनेत्र सिंह की ओर से कुर्सी थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि कमरुद्दीन व नदीम ने बताया कि वे पीएफआई के प्रदेश अध्यक्ष वसीम के साथ मिलकर देश में 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने व बाबरी मस्जिद के दोबारा तामीर के लिए मुसलमानों को जिहाद के लिए उकसा रहे हैं। उनको आर्गनाईजेशन ऑफ इस्लामिक कंट्रीज से इस काम के लिए पैसा मिल रहा है। पुलिस ने जब मो. कमरुद्दीन को पकड़ा तो उसके पास से भारी मात्रा में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के आजमगढ़, वाराणसी, संतकबीरनगर, कुशीनगर व बहराइच के पदाधिकारियों की सूची भी मिली है। पुलिस अब इसमें शामिल संदिग्धों से भी पूछताछ कर सकती है। कमरुद्दीन ने पूछताछ में बताया कि वह कस्बों व जिलों में घूमकर युवाओं को पीएफआई से जुड़कर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की ट्रेनिंग दे रहा था। इसके साथ ही वह चंदा एकत्र कर लखनऊ के इंदिरानगर निवासी वसीम को देता था।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में दिखाए गए भड़काऊ वीडियो
कमरुद्दीन ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि वह ट्रेनिंग लेने के लिए कुछ दिन पहले केरल गया था। उसने केरल के मंजीरी के ट्रेनिंग सेंटर पर जिहाद से जुड़ा प्रशिक्षण लिया है। वहां पर उसे भड़काऊ वीडियो दिखाकर देश के खिलाफ युद्ध का प्रशिक्षण भी दिया गया था। इसके बाद वह अब अपने क्षेत्र के युवाओं को इसी तरह की ट्रेनिंग दे रहा था।
नेेपाल में भी है संगठन की पैठ
पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि उनके संगठन की पैठ नेपाल तक है। सीमा के आसपास क्षेत्र के तमाम लोग इनसे जुड़े हैं। अब जब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू किया है तो कई संदिग्धों ने अपने बचाव के लिए नेपाल में ठिकाना बना लिया है। ऐसे में इन तक आसानी से पुलिस की पहुंच भी नहीं हो सकेगी।
संदिग्धों पर कड़ी नजर
नेपाल सीमा से लेकर जिले में जगह-जगह संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है। यदि कोई देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त मिलेगा तो उसके खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -केशव चौधरी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें