नवाबगंज में प्राथमिक विद्यालय में खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवाबगंज प्रथम परिसर में शनिवार को बाल प्रतियोगिता व खेलकूद का आयोजन किया गया। छात्रों ने रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बाल प्रतियोगिता में कल्यानपुर विद्यालय अव्वल रहा।
विकास खंड नवाबगंज अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवाबगंज परिसर में बाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें न्याय पंचायत कल्यानपुर के प्रतिभागियों की ओर से मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
लंबी कूद, ऊंची कूद, डिस्कस शो में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नौवागांव की छात्रा सिराजुन्न निशा ने ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के तहत विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें न्याय पंचायत कल्यानपुर ओवर आल विजेता घोषित किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार शुक्ला ने विजेता टीम को पुरस्कार दिया। इस मौके पर कल्यानपुर के संकुल प्रभारी जंगली प्रसाद, विपिन सिंह, अपर्णा सक्सेना, लक्ष्मी शर्मा, प्रदीप तिवारी, गणेश प्रसाद, माधवराव, राजेश वर्मा, अंकुर सिंह, हरेंद्र चौधरी, मनोज बिंद, आशुतोष कुमार, पूजा यादव आदि मौजूद रहे।